0% पुरा होना

विश्व ध्यान सर्वेक्षण में आपका स्वागत है!

विश्वभर में प्रचलित ध्यान संबंधी विभिन्न पद्धतियों का अन्वेषण

अध्ययन के बारे में

इस अध्ययन में, हम विश्व भर में ध्यान और चिंतनशील प्रथाओं पर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। चाहे आप योग करते हों, ध्यान करते हों, मंत्र जपते हों, भगवान् के नाम का जाप करते हों, या किसी अन्य प्रकार की चिंतनशील प्रथा में संलग्न हों, हम आपकी राय जानना चाहते हैं। आपकी प्रतिक्रियाएँ नामरहित रहेंगी और आप इन्हें किसी भी समय रोक या बंद कर सकते है। यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है जो विश्व भर के ध्यान अभ्यासकर्ताओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।

अध्ययन दल

दस अलग-अलग देशों के शोधकर्ताओं की एक समर्पित टीम इस अध्ययन का संचालन कर रही है, जो विभिन्न विषयों और ध्यान परंपराओं से जुड़े विविध दृष्टिकोणों और विशेषज्ञताओं को एक साथ ला रही है। हम प्रथाओं को सम्मानपूर्वक और समावेशी रूप से प्रलेखित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अपना सर्वेक्षण मार्ग चुनें!

संक्षिप्त सर्वेक्षण (१०-१५ मिनट)

आपके ध्यान अभ्यास और अनुभवों का संक्षिप्त विवरण। यह उन लोगों के लिए आदर्श है जिनके पास समय कम है लेकिन फिर भी वे इस रोमांचक शोध में योगदान देना चाहते हैं।

गहन चिंतन सत्र (४०-५० मिनट)

आपकी चिंतन यात्रा, प्रेरणा और व्यक्तिगत मूल्यों पर गहन विचार-विमर्श। अनुभवी साधकों और विस्तृत अंतर्दृष्टि प्रदान करने के इच्छुक सभी लोगों के लिए उपयुक्त।

अध्ययन संरचना

यह अध्ययन तीन चरणों में किया जा रहा है:

. चरण अभी: प्रारंभिक सर्वेक्षण

. चरण महीने बाद: अनुवर्ती सर्वेक्षण

. तीसरा चरण१२ महीने बाद: अंतिम सर्वेक्षण

आप केवल पहले चरण में भाग ले सकते हैं, लेकिन हम आपको तीनों चरणों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं क्योंकि इससे हमें आपकी ध्यान यात्रा को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

तीनों चरणों में गहन चिंतन सत्र पूरा करने वाले प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद स्वरूप मुआवजा दिया जाएगा। अंतिम सर्वेक्षण पूरा करने के बाद, आप अपने व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं का व्यक्तिगत मूल्यांकन प्राप्त कर सकते हैं और लॉटरी ड्रॉ में भाग ले सकते हैं। हम १०० यूरो (लगभग १०,००० रुपये) मूल्य के ६० उपहार कार्ड दे रहे हैं, जिन्हें आप व्यक्तिगत रूप से उपयोग कर सकते हैं या अपने ध्यान समुदाय को दान कर सकते हैं।

कौन भाग ले सकता है?

कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र १८ वर्ष या उससे अधिक है और जो ध्यान या चिंतनशील प्रथाओं में संलग्न है, या ध्यान में रुचि रखता है, चाहे वह किसी भी परंपरा या शैली का हो।

 


अपना सर्वे मार्ग चुनकर अभी इस अध्ययन में शामिल हों:

हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह सर्वेक्षण मनुष्यों द्वारा पूरा किया जाए न कि बॉट्स द्वारा। इसलिए, कृपया इस संक्षिप्त गणना का उत्तर दें। धन्यवाद!

पूर्ण संख्याएँ दर्ज करें। (ऋण: "-"; प्लस: "+"; गुणा: ”x”)

एक प्लस चार है